×

शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, भक्तों की हर इच्छाएं पूरी करेंगी मां लक्ष्मी

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा आराधना को समर्पित होता है वही शुक्रवार का दिन धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना उत्तम होता है मान्यता है कि शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत रखने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती है और सुख शांति का आशीर्वाद भी मिलता है

इस दिन पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ अगर देवी मां की आराधना की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है ऐसे में अगर आप भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंत्रों का जाप करें ऐसा करने से देवी मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती है और भक्तों पर अपनी कृपा भी बरसाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंत्रों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंत्र-

लक्ष्मी जी का बीज मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमरू।। माता लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करने से देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है जिससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती है। 

श्री लक्ष्मी महामंत्र जाप-

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।। माता लक्ष्मी का यह महामंत्र धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति कराने वाला माना जाता है इस मंत्र का जाप हर शुक्रवार के दिन कम से कम 108 बार करना चाहिए ऐसा करने से भक्तों को विशेश लाभ की प्राप्ति होती है। 

आर्थिक मजबूती के लिए मंत्र-

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरयेए धन पूरयेए चिंताएं दूरये.दूरये स्वाहारू।। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है ऐसे में अगर आप देवी लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ करते हैं तो आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है और धन में वृद्धि होने लगती है। 

सुख समृद्धि प्राप्ति मंत्र- 

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

वही हर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है और जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती है।