×

birthday special: 22 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा ये साल

 

व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उसका मूलांक होता हैं इसका मतलब यह हैं,कि जिस तारीख को आपका जन्म हुआ हैं,उस तारीख का योग ही आपका मूलांक होगा।

जानिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में—
आपको बता दें,कि इस मूलांक के जातक बहुत ही प्रभावी और विचारशील स्वभाव के जातक होते हैं। ये जातक अपनी कल्पना की अधिकता के कारण हर स्थान पर अपनी जगह बना लेते हैं वही ये जातक बुद्धिमान और भावुक स्वभाव के भी माने जाते हैं आने वाला वक्त इनके लिए कठिन होने वाला हैं। कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए इन जातको को अधिक परिश्रम करना पड़ता हैं। वक्त इनके अनुकूल होने में विलम्ब करता हैं। वही ये जातक किसी को दुखी देखना नहीं पसंद करते हैं। इन्हें अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति थोड़ी देर से होती है। वही कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 30 साल की उम्र में ये जातक अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। वही इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहती हैं कार्यों में गति से मन प्रसन्न बना रहता हैं,इन जातको को वैवाहिक जीवन में बहुत ही सुख प्राप्त होता हैं, संतान सुख भी इन जातको को जल्दी ही प्राप्त हो जाता हैं।

जानिए इस साल मिलने वाली सफलताओं के बारे में—
ये साल इन जातको के लिए बहुत ही विशेष होने वाला हैं मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यों में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता हैं,आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। संतान सुख भी जल्दी प्राप्त हो सकता हैं। इस साल आप कोई मकान या फिर प्लाट क्रय कर सकते हैं।