×

birthday special: 22 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा ये साल

 

व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उस व्यक्ति का मूलांक होता हैं। इसका यह मतलब हैं,कि जिस तारीख को आपका जन्म हुआ हैं। उस तारीख का योग ही आपका मूलांक होगा।

जानिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में—
आपको बता दें,कि इस मूलांक के व्यक्ति बहुत ही शांति और सरल स्वभाव के होते हैं। वो अपने जीवन में कभी भी किसी कार्य को अधूरा छोड़ना पसंद नहीं करते हैं। आने वाला वक्त इन लोगो के लिए बेहद खास होने वाला हैं। ये जातक बहुत ही भाग्यशाली और किस्मत वाले भी होते हैं। इनका पूरा साथ इनकी किस्मत देती हैं। हर कार्य में ये जातक सफलता को हासिल कर लेते हैं। जीवन में किसी कार्य में भी ये जल्द असफल नहीं होते हैं। इनकी इच्छा शक्ति बहुत ही मजबूत होती हैं। जीवन में हर कार्य को पूरी शक्ति के साथ करते हैं।

वही इन जातको कि ये खास विशेष यह होती हैं कि ये अपना कार्य अपनी इच्छा के अनुसार ही करना पसंद करते हैं। इनकी नई सोच ही इन्हें सफलता की ओर लेकर जाती हैं। जीवन में यह कुछ खास और बड़ा करना चाहते हैं। मगर वक्त की कमी के कारण यह ध्यान नहीं दे पाते हैं। इनका आने वाला वक्त शुभ होने वाला हैं। जीवन में सभी का प्रेम इन जातको को हासिल होता हैं। परिवार में भी इनको मान—सम्मान प्राप्त होता हैं।

साहस और समर्पण ही इन जातको का मूल मंत्र होता हैं। वही किसी विशेष क्षेत्र में ये जातक नाम कमाते हैं। और यश, मान और प्रसिद्ध प्राप्त होती हैं। वही ये अपने जीवन में कई विदेश यात्रा भी करते हैं। वैवाहिक जीवन में इन जातको को खुशियां मिलती हैं। संतान सुख भी प्राप्त होता हैं।