×

birthday special: 21 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा ये साल

 

व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उस व्यक्ति का मूलांक होता हैं। मतलब जिस तारीख को आपका जन्म हुआ हैं, उसी तारीखका योग ही आपका मूलांक होगा।

जानिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में—
आपको बता दें,कि इस मूलांक के व्यक्ति बहुत ही प्रभावी होते हैं। इन जातकों में बहुत साहस होता हैं,वे कर्मठ और कार्य करने में पूरी तरह दक्ष होते हैं। इन जातकों में आपने कार्य के प्रति अत्यधिक लगन, साहस और समर्पण होती हैं और यही इनका मूल मंत्र भी होता हैं। अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर यह हर कार्य को सही ढ़ग से पूर्ण कर लेते हैं। वही ये जातक अपने श्रम और बुद्धिमत्ता के दम पर 31 साल की उम्र में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। वही इन जातकों के जीवन में कई बार विदेश यात्रा के योग हैं। वही कार्य को नए तरीके से करने में यह विश्वास रखते हैं।

जानिए इस साल मिलने वाली सफलताओं के बारे में—
यह साल आपके लिए थोड़ा कठिन होने वाला हैं। समाज में आपके ​प्रति भ्रामक धार बनी रहेगी। मगर आप अपने विवके से जीवन में आ रही सभी परेशानियों को बड़ी ही सरलता के साथ समाप्त कर लेगे। वही आने वाले वक्त में आपको कई सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता आपके इसके लिए पहले से ही तैयार रहे तो ही बेहतर रहेगा। घरेलू सुखों में कमी आने के कारण आप थोड़े परेशान रहेगे। मगर आप इन सब पर अपनी विजय प्राप्त कर लेगे। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आयेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति होगी। जमा पूंजी में वृद्धि हो सकती हैं।