×

birthday special: 19 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा ये साल

 

किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उस व्यक्ति का मूलांक होता हैं। इसका मतलब यह है,कि जिस तारीख को आज जन्म हुआ हैं उसी तारीख का योग ही आपका मूलांक होगा।

जानिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में—
आपको बता दें,कि इस मूलांक से प्रभावित व्यक्ति बहुत मजबूत मन के होते हैं। यह अगर कोई भी बात को कह दें तो उसे जरूर ही पूरा करते हैं। ये जातक हठी और स्वतंत्र स्वभाव व विचार धारा के होते हैं। वही जीवन के मध्यकाल में यह जातक किसी विशेष या उच्चपद को को हासिल करते हैं,और सफलता प्राप्त करते हैं। वही इन जातकों का आर्थिक जीवन अनुकूल बना रहता हैं। दाम्पत्य जीवन में भी खुशिया आती रहती हैं।

जानिए इस साल मिलने वाली सफलताओं के बारे में—
इस साल आपके सभी योजनाओं में सफलता हासिल होगी जिसके कारण मन में उत्साह बना रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ भी जरूर प्राप्त होगा। वही आर्थिक क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता बढ़ सकती हैं। इस साल आप मकान या​ फिर प्लाट बेच सकते हैं, वही समाज में मान—सम्मान के साथ—साथ लोकप्रियता में भी बहुत वृद्धि हो सकती हैं। रिश्तेदारों से मेल—जोल बढ़ सकता हैं। घर परिवार में खुशहाली आ सकती हैं। संतान सुख में वृद्धि हो सकती हैं।

आपको जल्द ही एक बड़ी खुशख बरी प्राप्त हो सकती हैं। यह साल व्यावसायिक दृष्टि से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण होने वाला हैं। आपकी जमापूंजी में भी वृद्धि हो सकती हैं। नौकरी में कार्यकुशलता बनी रहेगी। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।