×

birthday special: 09 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा ये साल

 

व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उसका मूलांक होता हैं इसका मतलब यह हैं,कि जिस तारीख को आपका जन्म हुआ हैं,उस तारीख का योग ही आपका मूलांक होगा।

जानिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में—
आपको बता दें,कि इस मूलांक के जातक बहुत प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये जातक अपने जीवन में पहले तो बहुत असफल होते हैं मगर ये सफलता पाने की आश को कभी नहीं छोलते हैं इस कारण यह अपने जीवन में बहुत ही सफल व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। प्रारम्भ में इन्हें कई बार निराशा हाथ लगती हैं। मगर अपने परिश्रम और धैर्य के बल पर ये जातक पूरी दुनिया में अपना नाम कमाते हैं। वही ये जातक बहुत ही सरल होते हैं। मगर इनका व्यक्तित्व उतना ही प्रभावशाली होती हैं ये अपनी बातों और विवेक के बल पर किसी को भी अपने ओर कर सकते हैं। ये अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानते हैं जो सोचते हैं उसे हासिल कर के ही दम लेते हैं इनका आने वाल भविष्य बहुत ही सुख और समृद्धि से भरा होता हैं। ये राजाओं की तरह अपना जीवन गुजारते हैं। वही वैवाहिक जीवन में इन्हें सुख शांति प्राप्त होती हैं मगर संतान की ओर से इन्हें थोड़ी निराशा भी हाथ लगती हैं। आर्थिक स्थिति इन जातको की मजबूत होती हैं।
जानिए इस साल मिलने वाली सफलताओं के बारे में—
बता दें,कि ये साल इन जातको के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला हैं आने वाले वक्त में ये जातक अपने जीवन के सबसे अहम फैसले कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। जीवन में सुख शांति प्राप्त होगी। वही कार्यों में भी इन जातको को सफलता प्राप्त होगी।