×

₹390 महीना और हजारों सब्सक्राइबर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कमाई का हिसाब

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें Instagram क्रिएटर मेघा शुक्ला की कमाई को लेकर बड़ा दावा किया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि मेघा के Instagram पर करीब 17 लाख फॉलोअर्स हैं और उनके प्रोफाइल पर ₹390 प्रति महीने का पेड सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है।वायरल पोस्ट के मुताबिक, करीब 3,218 लोगों ने इस सब्सक्रिप्शन को लिया हुआ है। पोस्ट में 3,218 को ₹390 से गुणा करके हर महीने ₹12,55,020 की संभावित सकल सब्सक्रिप्शन राशि का हिसाब लगाया गया है।

इनका नाम मेघा शुक्ला है इंस्टाग्राम पर इनके 1.7M फॉलोअर्स हैं।

इनका Monthly सब्सक्रिप्शन ₹390/Month है और 3218 लोगो ने Subscribe कर रखा है।

3218×390=₹1255020 हर महीने कमा रही है।

सब्सक्रिप्शन लेने के बाद इनकी 157 स्टोरी को आप देख सकते है और 14 दिन का फ्री ट्रायल भी दे रही… pic.twitter.com/bWcc3Raoi8

— Er. Kripa Shankar (@ErKripaShankary) September 19, 2026

हालांकि, यह आंकड़ा सीधे तौर पर क्रिएटर की वास्तविक कमाई साबित नहीं करता। इसमें प्लेटफॉर्म की फीस, टैक्स, रिफंड या अन्य खर्च शामिल हो सकते हैं। साथ ही वायरल पोस्ट में किए गए सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी जरूरी है।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टोरीज देखने को मिलती हैं और 14 दिन का फ्री ट्रायल भी उपलब्ध है। इसी कमाई के आंकड़े को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर कमाई के नए मॉडल का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स बेरोजगारी और युवाओं की आर्थिक स्थिति से जोड़कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।