×

₹36,000 करोड़ का Ganga Expressway 4 महीने में धंसा! गड्ढे पर बिछा दिया कालीन, वीडियो वायरल

 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से गंगा एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि करीब ₹36,000 करोड़ की लागत से तैयार किए गए इस एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में भारी बारिश के बाद गड्ढा और धंसाव देखने को मिला।

₹36,000 करोड़ की लागत से बना गंगा एक्सप्रेसवे का 4 महीने में ये हाल हो गया है.

इसी साल अप्रैल के महीने में इसका उद्घाटन हुआ था. लेकिन जब-जब तेज़ बारिश हुई, इस एक्सप्रेसवे के धंसने की ख़बर सामने आती रही. अबकी ये गड्ढा धंसा तो कालीन से ढक दिया गया. देखिए वीडियो...

Unnao | UP… pic.twitter.com/uM7vdEzkAh

— News Pinch (@TheNewspinch) September 1, 2026

₹36,000 करोड़ की लागत से बना गंगा एक्सप्रेसवे का 4 महीने में ये हाल हो गया है.

इसी साल अप्रैल के महीने में इसका उद्घाटन हुआ था. लेकिन जब-जब तेज़ बारिश हुई, इस एक्सप्रेसवे के धंसने की ख़बर सामने आती रही. अबकी ये गड्ढा धंसा तो कालीन से ढक दिया गया. देखिए वीडियो...

Unnao | UP… pic.twitter.com/uM7vdEzkAh

— News Pinch (@TheNewspinch) September 1, 2026


सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि सड़क पर बने इस धंसे हुए हिस्से को कालीन से ढका हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस एक्सप्रेसवे का निर्माण हजारों करोड़ रुपये की लागत से हुआ है, वहां बारिश के बाद ऐसी स्थिति कैसे पैदा हो गई?

बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इसी साल अप्रैल में किया गया था। इसके बाद बारिश के दौरान एक्सप्रेसवे के अलग-अलग हिस्सों में सड़क धंसने की खबरें सामने आने का दावा किया गया है। अब उन्नाव से सामने आए इस वीडियो ने इस पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है।

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में शामिल है। ऐसे में महज कुछ महीनों के भीतर सड़क के किसी हिस्से में धंसाव की तस्वीर सामने आना लोगों के लिए हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो में सड़क के एक हिस्से पर बना गड्ढा दिखाई देता है और उसके ऊपर कालीन बिछी नजर आती है।

हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति के पीछे वास्तविक कारण क्या है और सड़क की मरम्मत के लिए क्या कार्रवाई की गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग करोड़ों रुपये की लागत से बने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।