×

कौन और किसके अंतिम अवतार हैं भगवान क्लिक, यहां जानें भारत में कहा होगा उनका जन्म, वीडियो में देखें वो चमत्कारी दरगाह जहां हर शाम लगती है भूतों की पंचायत

 

 हिन्दू धर्मग्रन्थों में कल्कि अवतार का वर्णन है। जिसके बारे में कहा जाता है कि कलयुग में भगवान विष्णु का अंतिम अवतार कल्कि के रूप में होगा। वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि श्रीमद्भागवत के 12वें स्कंध के दूसरे अध्याय में कल्कि अवतार का वर्णन है. कहा जाता है कि कलयुग का अंत करने के लिए भगवान कल्कि अवतार लेंगे और दुष्टों का नाश करेंगे। उसके बाद ही स्वर्ण युग प्रारम्भ होगा। स्कंद पुराण में भी कल्कि अवतार के बारे में बताया गया है। उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम का निर्माण किया जा रहा है. आइए जानते हैं भगवान विष्णु के कल्कि अवतार के बारे में 7 महत्वपूर्ण बातें।

<a href=https://youtube.com/embed/uTKl7D7SgZg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/uTKl7D7SgZg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कल्कि अवतार के बारे में महत्वपूर्ण बातें

1. श्रीमद्भागवत के अनुसार भगवान कल्कि का जन्म भारत के संभल गांव में होगा। भगवान विष्णु का कल्कि अवतार वहां ब्राह्मण विष्णुयश के घर पर होगा। विष्णुयश उदार हृदय एवं भक्ति भावना वाला व्यक्ति होगा।

2. भगवान कल्कि के अवतार का वर्णन करते हुए कहा गया है कि वह तेज दौड़ने वाले सफेद घोड़े देवदत्त पर सवार होंगे और तलवार से दुष्टों का संहार करेंगे और धर्म की रक्षा करेंगे।

3. आगे कहा गया है कि भगवान कल्कि के होठों से अतुलनीय तेज की किरणें चमक रही होंगी। वे अपने घोड़ों पर सारी पृथ्वी पर भ्रमण करेंगे। वे सभी दिव्य गुणों से सम्पन्न होंगे।

4. वे राजाओं के वेश में उत्पीड़कों का दमन करेंगे। उन दुष्ट लोगों का अंत कर देंगे, जो धर्मी और महान होने का दिखावा करते हैं।

5. जब वे पृय्वी के सब दुष्टोंको नाश करेंगे, तब वहां के लोगोंके मन शुद्ध और निर्मल हो जाएंगे। भगवान वासुदेव उन लोगों के हृदय में विराजमान होंगे।

6. जब भगवान कल्कि अवतार लेंगे, उसी समय से सतयुग का आरंभ होगा। उस समय सभी प्राणी सत्त्वगुण से परिपूर्ण होंगे।

7. पुष्य नक्षत्र के प्रथम क्षण में जब सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति एक ही समय में एक ही राशि में आएंगे, उसी समय से सतयुग का आरंभ होगा।