तलाक के बाद आज तक सिंगल हैं युजवेंद्र चहल? क्रिकेटर की निजी जिंदगी को लेकर वायरल दावा!
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें तलाक के बाद मानसिक तनाव, शराब पीने और एलिमनी को लेकर कई बड़े दावे किए जा रहे हैं।वायरल बयान के मुताबिक, चहल ने कथित तौर पर बताया कि साल 2020 में शादी करने के बाद उनकी जिंदगी करीब चार साल तक अच्छी रही, लेकिन 2024 में रिश्ता टूटने के बाद वह गहरे भावनात्मक तनाव से गुजरे। इस दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे उनका दिल अंदर से टूट गया हो।
जब wife ने Divorce दिया तो मैंने लगभग 30 दिनों तक शराब पिया, ऐसा लगा दिल के अंदर कोई टूटा हुआ महसूस हो रहा है।
— BHUMI (@Bhumika_2024) October 17, 2026
2020 को शादी हुई, 4 साल तक enjoy किया उसके बाद 2024 को divorce, मैं बहुत depression में चला गया।
क्योंकि back balance बहुत कम हुआ, wife को लगभग 5 करोड़ का गुज़ारा… pic.twitter.com/eIUqu2xrKD
इसी वायरल दावे में कहा जा रहा है कि तलाक के बाद वह करीब 30 दिनों तक लगातार शराब पीते रहे और इस घटना का उन पर गहरा असर पड़ा। साथ ही, एलिमनी के रूप में करीब 5 करोड़ रुपये देने की बात भी कही जा रही है।
सोशल मीडिया पर एक ओर जहां 60 करोड़ रुपये की एलिमनी को लेकर चर्चाएं होती रही हैं, वहीं वायरल पोस्ट में इस आंकड़े को गलत बताया जा रहा है। लेकिन इन रकमों और कथित इंटरव्यू के बयान की विश्वसनीय पुष्टि किए बिना इन्हें चहल का प्रमाणित बयान मानना सही नहीं होगा।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और दोनों के तलाक की प्रक्रिया 2025 में पूरी होने की खबरें सामने आई थीं। उनकी निजी जिंदगी को लेकर फैंस के बीच लगातार चर्चाएं होती रही हैं।फिलहाल, वायरल बयान को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या चहल ने वास्तव में इंटरव्यू में ये बातें कही थीं? जब तक इंटरव्यू का मूल वीडियो या विश्वसनीय रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक इन दावों को सावधानी से देखना जरूरी है।