उदयपुर में कार सवार युवतियों का बाइक से पीछा, अश्लील इशारे और वीडियो बनाने का आरोप; पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
:
राजस्थान के उदयपुर में रात के समय कार से जा रही युवतियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने कार का पीछा किया और बेहद करीब जाकर युवतियों की ओर अश्लील इशारे किए। इस दौरान एक युवक मोबाइल फोन से उनका वीडियो भी रिकॉर्ड करता रहा।
बताया जा रहा है कि कुछ दूर आगे दोनों युवकों ने अपनी बाइक रोक दी और कार में मौजूद युवतियों की रिकॉर्डिंग करने लगे। हालांकि, युवतियां घबराने के बजाय पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करती रहीं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
उदयपुर, राजस्थान में रात के समय दो बाइक सवार युवकों ने लड़कियों की कार का पीछा किया और कार के बेहद करीब जाकर अश्लील इशारे करने लगे।
— मिच्च मसाला (@micchamasala) September 2, 2026
एक युवक मोबाइल से उनका वीडियो भी बना रहा था। यही नहीं, आगे जाकर दोनों ने बाइक रोक दी और फिर लड़कियों का वीडियो बनाने लगे।
लड़कियों ने डरने के… pic.twitter.com/IGPQmtrCDs
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना ने रात के समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर किसी महिला या युवती का पीछा करना, अश्लील इशारे करना या उसकी बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करना गंभीर मामला है और ऐसी हरकतों को सामान्य छेड़छाड़ समझकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।