जानिए सिंगापुर के बारे में
जयपुर। अगर आप जाना चाहते हैं विदेश की यात्रा पर तो सिंगापुर आपके लिए बहुत सही जगह हैं। यहां पर कोई भी धर्म पर विश्वास रखने वाला नहीं हैं। यहां पर कई तरह के लोग हैं जो अलग अलग भाषा और संस्कृती से हैं परंतु सभी एक जुट होकर रहते है। साथ ही यह जगह काफी ज्यादा सुंदर भी हैं। लेकिन इस देश को लेकर कई अजीबो गरीब बातें भी हैं जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि सिंगापुर को जुर्मानो का दिश भी कहा जाता हैं। यहां पर कई चीजों क लिए जुर्माने हैं। अगर कोई भी यहां पर पब्लिक प्लेस पर थूक देता हैं तो उसे 1 हजार डॉलर देने होंगे और साथ ही उसे जेल भी जाना पडेगा।
सिंगापुर काफी महंगा देश हैं। आपको बता दें कि यहां पर हर छठा आदमी मिलिनेयर हैं और यहां पर पैसो की कोई कमी नहीं हैं। यहां पर लोग काफी महंगी चाजों का शौक रखते हैं। यहां पर काफी सारे कसीनोज भी हैं जो अमीर लोगो को बहुत पसंद हैं। सिंगापुर दुनियां के अमीर देशों में से एक हैं।
इस देश में आप चुइंगम नहीं चबा सकते, क्योंकि सिंगापुर में चुइंगम पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। अगर यहां कोई चुइंगम खाता, या फिर उसे बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और उसे 2 साल की कैद और 1 लाख डॉलर का जुर्माना भरना पड़ता है।