393 फीट ऊंची चट्टान पर बना दुनिया का सबसे खतरनाक किराना स्टोर, वीडियो वायरल
चीन के हुनान प्रांत से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक बेहद अनोखा और खतरनाक किराना स्टोर मौजूद बताया जा रहा है। यह स्टोर लगभग 393 फीट ऊंची सीधी चट्टान पर बनाया गया है, जिसे देखकर लोग दंग रह जा रहे हैं।
बताया जाता है कि यह छोटा सा लकड़ी का केबिन सिर्फ करीब 2 वर्ग मीटर में बना हुआ है, लेकिन इसकी लोकेशन इसे बेहद खास और जोखिम भरा बना देती है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
यह स्टोर चट्टान के किनारे बेहद संकरी जगह पर स्थित है, जहां तक पहुंचना भी आसान नहीं है। ऐसे में इसे देखने या यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।
पर्यटन के लिहाज से यह जगह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है, क्योंकि इसका अनोखा और एडवेंचरस सेटअप इसे दुनिया के सबसे “इनकन्वीनिएंट कन्वीनियंस स्टोर्स” में से एक बनाता है।
फिलहाल यह स्टोर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे प्रकृति और मानव निर्माण के अनोखे मेल का उदाहरण बता रहे हैं।