नौ महीने का बच्चा पेट में लेकर बैंक पहुंची महिला, लेकिन नहीं मिला कोई सहारा! वीडियो को लेकर मचा बवाल!
एक 9 महीने की गर्भवती महिला बैंक में जरूरी काम कराने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी बैंकिंग से जुड़ी जरूरत के लिए फॉर्म भी भरकर कर्मचारियों को दे दिया था। लेकिन आरोप है कि उसका काम पूरा करने के बजाय बैंक का पूरा स्टाफ लंच ब्रेक पर चला गया।
नौ महीना की प्रेग्नेंट महिला इमरजेंसी में कैनरा बैंक आई थी अपना बैंक का काम करवाने पर जैसे ही महिला अपना काम करवाने के लिए फॉर्म भर के इनके पास देती हैं वैसे ये काम नहीं करते, डायरेक्ट लंच करने चल जाते हैं और एक-दो स्टाफ नहीं बैंक के सारे स्टाफ एक साथ लंच करते हैं पर एक घंटा बीत… pic.twitter.com/PTmWPUJQIG
— Dr.Tabassum Parveen (@Tabassum__2) November 17, 2026

महिला को उम्मीद थी कि उसकी हालत को देखते हुए कर्मचारी थोड़ी प्राथमिकता देंगे, लेकिन उसे इंतजार करना पड़ा। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या बैंक कर्मचारियों को कम से कम ऐसी स्थिति में मानवीय संवेदनशीलता नहीं दिखानी चाहिए?