×

हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर महिला से बदसलूकी! बाल पकड़कर घसीटा, VIDEO वायरल

हैदराबाद के हफीजपेट रेलवे स्टेशन के पास से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी व्यक्ति एक महिला के साथ मारपीट करता और उसके बाल पकड़कर उसे घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है।

तेलंगाना के हैदराबाद में हाफ़िज़पेट रेलवे स्टेशन के पास आदित्यनगर में रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने पहले महिला को लाठियों से पीटा फिर बालों से पकड़ कर घसीटता हुआ स्टेशन की ओर ले गया। सिपाही की इस हरकत ने मोहकमे को शर्मसार किया है । वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी… pic.twitter.com/96XdA3aFGS

— Asif Jafri (@asifjafri78) September 19, 2026

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। शुरुआत में सोशल मीडिया पोस्ट्स में इस व्यक्ति को RPF कांस्टेबल बताया गया था।हालांकि, दक्षिण मध्य रेलवे ने मामले की जांच के बाद स्पष्ट किया कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति RPF कांस्टेबल नहीं, बल्कि तेलंगाना पुलिस का होमगार्ड है, जिसे हफीजपेट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में कर्मचारी महिला को डंडे से मारता हुआ और बाद में उसके बाल पकड़कर घसीटता हुआ नजर आता है। घटना की शुरुआत किस बात से हुई, इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार महिला पर होमगार्ड के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। दक्षिण मध्य रेलवे के मुताबिक संबंधित होमगार्ड को उसकी मूल तेलंगाना पुलिस विभाग में वापस भेज दिया गया है और उसके खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए मामला भेजा गया है।अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। लोगों का कहना है कि विवाद की वजह चाहे जो भी रही हो, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।