×

गुलेल से पत्नी का झुमका गिराया, निशाना देखकर लोग रह गए हैरान; वीडियो हुआ वायरल

 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सोच में भी पड़ जा रहे हैं। वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के कान में पहने झुमके को गुलेल से निशाना लगाकर गिराता हुआ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि निशाना इतना सटीक दिखाई देता है कि झुमका सीधे गिर जाता है और महिला को कोई चोट नहीं लगती।

पहले झुमका बरेली में गिरता था ,अब झुमका गुलेल से गिरने लगा है ,एक वीडियो वायरल हो रही हैं ।

जिसमें एक आदमी अपनी पत्नी के झुमके को गुलेल से गिरा देता है ,मतलब उसका निशाना बहुत ही सटीक है।

अगर गुलेल का निशाना थोड़ा इधर उधर हो जाता तो इस महिला को गम्भीर चोट लग सकती थी।

लेकिन… pic.twitter.com/95kiS8Ox6k

— Uzma Parveen (@UzmaParveen94) September 23, 2026

पहले झुमका बरेली में गिरता था ,अब झुमका गुलेल से गिरने लगा है ,एक वीडियो वायरल हो रही हैं ।

जिसमें एक आदमी अपनी पत्नी के झुमके को गुलेल से गिरा देता है ,मतलब उसका निशाना बहुत ही सटीक है।

अगर गुलेल का निशाना थोड़ा इधर उधर हो जाता तो इस महिला को गम्भीर चोट लग सकती थी।

लेकिन… pic.twitter.com/95kiS8Ox6k

— Uzma Parveen (@UzmaParveen94) September 23, 2026



वीडियो में महिला अपने पति के सामने खड़ी दिखाई देती है, जबकि पति कुछ दूरी से गुलेल के जरिए उसके झुमके को निशाना बनाता है। इसके बाद वह निशाना लगाता है और झुमका कान से नीचे गिर जाता है। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आते हैं।

वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में लिखा जा रहा है कि पहले कहा जाता था 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में', लेकिन अब तो झुमका गिराने के लिए गुलेल का इस्तेमाल होने लगा है। हालांकि, वीडियो को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि यह वास्तविक घटना है, कोई स्टंट है या फिर मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो।

इस वीडियो का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला पहलू शख्स का निशाना है। गुलेल का निशाना अगर थोड़ा भी इधर-उधर हो जाता तो झुमके की जगह महिला को चोट लग सकती थी। खासकर आंख, कान या चेहरे के आसपास ऐसी कोशिश खतरनाक साबित हो सकती है।महिला का अपने पति की निशानेबाजी पर भरोसा नजर आता है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पति की जबरदस्त सटीकता बता रहे हैं, तो कुछ इसे महज संयोग या जोखिम भरा स्टंट मान रहे हैं।