व्यूज और फॉलोअर्स के लिए कैसा कंटेंट? Instagram Reels को लेकर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किस तरह का कंटेंट बनाया जा रहा है, इसको लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। एक वायरल पोस्ट में सोशल मीडिया पर महिलाओं के कुछ वीडियो और उनके पहनावे को लेकर सवाल उठाए गए हैं।पोस्ट में कहा गया है कि किसी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने से दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ वायरल होने और ज्यादा व्यूज हासिल करने के लिए शरीर को जरूरत से ज्यादा प्रदर्शित करने वाले कंटेंट पर सवाल उठाए जा सकते हैं।
ये इंस्टाग्राम की औरतों को
— Ishq🏵️ (@___Ishq_) September 19, 2026
समझ में आ गया है कि पैसे कमाने के लिए इनको अपनी बॉडी का अच्छा इस्तेमाल करना होगा,
और लड़के चाहे कितनी भी गालियां दे जाएंगे भी वही देखने इनके वीडियो,
मुझे किसी लड़की के छोटे कपड़े पहनने से प्रॉब्लम नहीं है,
पर यह जानबूझकर बॉडी पार्ट्स को दिखाना… pic.twitter.com/x8Lgb9hFn7

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो को लेकर लोगों की राय भी अलग-अलग है। कुछ लोग इसे क्रिएटर्स की व्यक्तिगत पसंद और अभिव्यक्ति मानते हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि वायरल होने की होड़ में कंटेंट की सीमाओं और उसके प्रभाव पर भी चर्चा होनी चाहिए।
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। मामला अब सिर्फ कपड़ों का नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता, व्यूज और कंटेंट क्रिएशन की बदलती संस्कृति को लेकर बहस का विषय बन गया है।आप इस मुद्दे को कैसे देखते हैं—क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बनाए जा रहे कंटेंट की कोई सीमा होनी चाहिए?