VIDEO में देखें वो दर्दनाक हादसा, महाकाल दर्शन के रास्ते में यूट्यूबर छवि और मां की मौत
मध्य प्रदेश के आगर मालवा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छवि के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स थे।
#मध्यप्रदेश#हाथरस की 7 लाख फॉलोअर्स वाली 23 वर्षीय #यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की सड़क हादसे में #मौत
— Goldy Srivastav (@GoldySrivastav) August 26, 2026
दोनों परिवार के साथ उज्जैन #महाकाल दर्शन के लिए जा रही थीं।
आगर मालवा में #उज्जैन_गरोठ हाईवे पर आर्टिगा #कार ट्रक से टकराई, कार में सवार पिता और दो अन्य घायल… pic.twitter.com/uFeXpdtGoC
null
जानकारी के अनुसार, छवि वार्ष्णेय अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान उज्जैन-गरोठ हाईवे पर उनकी आर्टिगा कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार छवि और उनकी मां की जान चली गई।
हादसे में कार में मौजूद छवि के पिता और दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
छवि वार्णेय के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिस सफर पर परिवार महाकाल के दर्शन के लिए निकला था, वही सफर एक दर्दनाक हादसे में बदल गया।फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कार और ट्रक की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे की पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।