☰
×

साक्षी से शादी से पहले इन हसीनाओं से जुड़ा था धोनी का नाम? एक्ट्रेस राय लक्ष्मी भी थीं चर्चा में!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार कप्तानी और शांत स्वभाव के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है। धोनी की लव लाइफ को लेकर कई दिलचस्प कहानियां सामने आती रही हैं। इनमें सबसे भावुक किस्सा प्रियंका झा से जुड़ा बताया जाता है।

MS धोनी affairs की दिलचस्प कहानियां जो शायद किसी को पता नहीं है?

महेंद्र सिंह धोनी को 2002 में Priyanka Jha नाम की लड़की से गहरा love हो गया था।

लेकिन प्रियंका का 2002 में एक्सीडेंट से उसकी मृत्यु हो गई।

उसके बाद 2008 में साउथ एक्ट्रेस Rai Lakshmi 2/3 महिनों तक रिश्ता चला,… pic.twitter.com/sQroPUirvQ

— BHUMI (@Bhumika_2026) November 18, 2026

मीडिया रिपोर्ट्स और धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक, क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में धोनी प्रियंका झा से प्यार करते थे। बताया जाता है कि साल 2002 में एक सड़क हादसे में प्रियंका की मौत हो गई थी। इस घटना ने धोनी को गहरा सदमा पहुंचाया था।

इसके बाद साल 2008 में धोनी का नाम दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राय लक्ष्मी के साथ जोड़ा गया। दोनों की मुलाकात आईपीएल के दौरान हुई थी। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। बाद में धोनी का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।