☰
×

भारतीय खाने को देखकर उल्टी जैसा रिएक्शन! Rebel Kid का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखर्जी, जिन्हें Rebel Kid के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके खाने को लेकर दिए गए रिएक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं।वायरल वीडियो में अपूर्वा चक्कर आने और तबीयत ठीक नहीं लगने की बात करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान वह भारतीय खाने को लेकर ऐसा रिएक्शन देती हैं, जिसे देखकर कुछ यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो में उनका उल्टी जैसा रिएक्शन देना भी चर्चा का विषय बन गया है।

Chappri Apoorva Mukherjee aka Rebel Kid is literally trolling Indian food right now and it is actually so annoying 🚨

-She just posted a video complaining about feeling dizzy and then literally fake-gagged on camera acting like she is vomiting from the food here.

-She straight… pic.twitter.com/XV394RjM8T

— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) October 28, 2026

वीडियो में अपूर्वा यह भी कहती हैं कि विदेश जाने के बाद वह उन लोगों में शामिल हो गई हैं, जिन्हें अब भारतीय खाना खाने में परेशानी होने लगी है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि सुबह 5 बजे से कुछ नहीं खाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

इसके बावजूद वीडियो के आखिर में न्यूयॉर्क को लेकर किया गया उनका कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। कुछ यूजर्स इसे विदेशी लाइफस्टाइल दिखाने की कोशिश मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि किसी के खाने के अनुभव को लेकर बिना पूरी बात जाने फैसला नहीं करना चाहिए।फिलहाल, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ अपूर्वा का मजाकिया अंदाज था या उनके रिएक्शन को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लिया जा रहा है?