Viral Video: कोचिंग से लौटते समय युवक ने उठाई Bullet, कंपनी के सिस्टम ने ऐसे पकड़ा
सोशल मीडिया पर एक Viral Video चर्चा में है, जिसमें Bullet को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ब्लैक शर्ट पहने युवक का नाम तरुण ओझा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज में कोचिंग करता है।
बताया जा रहा है कि तरुण अपने बड़े भाई की Bullet लेकर कोचिंग गया था। लौटते समय उसने कथित तौर पर गुरुजी की Bullet भी अपने साथ ले ली। इसके बाद कंपनी के वाहन ट्रैकिंग और सुरक्षा सिस्टम की मदद से बाइक को ट्रैक कर लिया गया।
आप के पास Bullet हैं तो आप के लिए चिंताजनक खबर है कम्पनी ने ऐसा सिस्टम बनाया है जो आपकी गाड़ी को आपके हाथों से दूर ले जा सकता हैं।
— तेज़ तड़का (@tadka_tez) October 6, 2026
काली शर्ट में खड़े लड़के का नाम तरुण ओझा हैं इलाहाबाद में कम्पटीशन की तैयारी करते हैं तैयारी के लिए कोचिंग गए थे।
कोचिंग अपनी बड़े भाई की चमचमाती… pic.twitter.com/7CZN8w9yzj
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि आधुनिक वाहनों में मौजूद सुरक्षा तकनीक चोरी या अनधिकृत इस्तेमाल की स्थिति में कितनी अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।