Viral Video: X पर महिला ने एक साथ शेयर की अपनी 20 तस्वीरें, बचपन से लेकर अब तक का दिखाया पूरा सफर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक महिला की पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। महिला ने प्लेटफॉर्म के नए फीचर का इस्तेमाल करते हुए एक साथ अपनी 20 अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने बचपन से लेकर अब तक के अपने बदलते लुक की झलक दिखाई है।
महिला ने अपनी पोस्ट में बताया कि X ने अब एक साथ 20 तस्वीरें अपलोड करने का विकल्प दिया है। इसी फीचर को आजमाने के लिए उन्होंने अपनी 20 तस्वीरें साझा कीं। इनमें एक महीने की उम्र की तस्वीर से लेकर करीब डेढ़ साल की उम्र तक की फोटो भी शामिल हैं।
पोस्ट में उन्होंने अपने फॉलोअर्स से मजेदार अंदाज में पूछा कि समय के साथ उनके लुक में आए बदलावों में कौन-सी तस्वीर सबसे अच्छी लग रही है। साथ ही उन्होंने अलग-अलग आउटफिट में अपनी तस्वीरों को लेकर भी लोगों से राय मांगी।
प्रिय मित्रों अब X ने हमारे पास 20 फोटो एक साथ add करने का ऑप्शन दे दिया है तो आज मैंने अपने अलग-अलग रूप की 20 फोटो add कर दिए हैं...
— Indu (@induXwin) November 14, 2026
एक महीने का एक फोटो लगाकर डेढ़ साल का फोटो एक साथ लगा दिये है अब देख लीजिए मेरे विभिन्न बदलते हुए रूप...
किस ड्रेस में कौन सा फोटो ज्यादा अच्छा… pic.twitter.com/0v5GIvufOp
महिला की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की दिलचस्पी देखने को मिल रही है। कुछ लोग उनके पुराने बचपन के लुक को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ अलग-अलग कपड़ों और अंदाज वाली तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, X के नए फोटो फीचर के जरिए यूजर्स अब एक पोस्ट में कई तस्वीरें साझा कर सकते हैं। ऐसे में लोग इस सुविधा का इस्तेमाल अपनी यादें, पुराने फोटो और अलग-अलग अंदाज दिखाने के लिए कर रहे हैं।