×

Viral Video: CRPF Assistant Commandant पद से सुरभि शर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? मां होने की जिम्मेदारियों पर कही बड़ी बात
 

 


सोशल मीडिया पर डॉ. सुरभि शर्मा का एक वीडियो चर्चा में है. वीडियो में वह अपने करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाने की चुनौती के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि सुरभि शर्मा ने CRPF में Assistant Commandant जैसे पद से इस्तीफा दिया है. उनके वीडियो में खास तौर पर एक कामकाजी मां के तौर पर बच्चे को समय न दे पाने की चिंता का जिक्र है.

'दोनों माता-पिता वर्दी में हों तो मुश्किल बढ़ जाती है'

सुरभि शर्मा के मुताबिक, जब पति-पत्नी दोनों की नौकरी ऐसी हो जिसमें वर्दी और ड्यूटी की जिम्मेदारियां जुड़ी हों, तो परिवार के लिए पर्याप्त समय निकालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में बच्चे को भी लगातार एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ सकता है.

उन्होंने अपनी निजी स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि एक मां के तौर पर बच्चे को पर्याप्त समय नहीं दे पाना और उसे माता-पिता के साथ समय बिताने की इच्छा करते देखना उनके लिए सबसे ज्यादा तनावपूर्ण रहा.

Child Care Leave को लेकर भी उठाया मुद्दा

यह है डॉ. सुरभि शर्मा, जिन्होंने CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट जैसे शक्तिशाली पद से इस्तीफा दे दिया, जिसका वीडियो वायरल है l

उन्होंने कहा, जब माता-पिता दोनों ही वर्दी में हों, तो पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाना बेहद कठिन हो जाता है,

ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा बच्चा सफर करता है,… pic.twitter.com/a20s1U0B0M

— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) September 16, 2026


एक अन्य वीडियो में सुरभि शर्मा ने महिला कर्मचारियों के लिए उपलब्ध Child Care Leave का भी उल्लेख किया. उनका कहना है कि नियमों के तहत महिला कर्मचारियों को बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी का अधिकार मिलता है, लेकिन व्यवहार में छुट्टी मांगने पर कई बार इसे काम से बचने या बहाना बनाने की तरह देखा जाता है.

उन्होंने अपने अनुभवों के जरिए कामकाजी महिलाओं के सामने आने वाली उन चुनौतियों पर बात की, जिनमें नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ बच्चों और परिवार को समय देने का दबाव भी शामिल होता है.

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया वीडियो

सुरभि शर्मा की बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है. कई लोग उनके फैसले और एक मां के तौर पर परिवार को समय देने की चिंता को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उनकी कहानी ने नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए बच्चे की देखभाल, छुट्टी और करियर से जुड़े फैसले किस तरह आपस में जुड़े होते हैं, यह मुद्दा भी इस वीडियो के जरिए सामने आया है.