Viral Video: रात में अकेली जा रही मुस्लिम युवती की मदद के लिए रुके दो बाइक सवार, घर तक छोड़ने की पेशकश
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट चर्चा में है, जिसमें रात के समय अकेले अपने गांव जा रही एक मुस्लिम युवती की मदद करने वाले दो बाइक सवारों की कहानी बताई गई है। पोस्ट के मुताबिक, युवती दिल्ली से बस में सफर करके अपने गांव लौट रही थी, लेकिन बस चालक ने उसे गांव से करीब दो किलोमीटर पहले ही उतार दिया। उस समय रात हो चुकी थी और युवती को पैदल ही घर की ओर जाना पड़ा।
रास्ते में मिले दो बाइक सवार
रात के सन्नाटे में मुस्लिम लड़की जब अकेली घर जा रही होती हे, तो एक हिंदू लड़के ने जो किया उसे देख कर हरकोई हैरान रह गया
— pujarin (@poojareen11) October 30, 2026
एक मुस्लिम लड़की दिल्ली से गांव आ रही होती है बस वाला उसे गांव से 2 किलोमीटर दूर उतार देता है और रात हो जाती हे,
लड़की पैदल अपने गांव की तरफ निकल पड़ती है,… pic.twitter.com/zzHFWoytju
null
वायरल पोस्ट में बताया गया है कि युवती जब सुनसान रास्ते से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। उन्हें देखकर युवती घबरा गई। दोनों युवकों ने उसे रुकने के लिए कहा। इसके बाद वे बाइक से उतरे और उसे भरोसा दिलाया कि डरने की जरूरत नहीं है।
फोन बंद होने की बताई वजह
पोस्ट के अनुसार, युवकों ने युवती से पूछा कि वह इतनी रात को अकेले कहां से आ रही है और कहां जा रही है। इस पर युवती ने उन्हें बस चालक द्वारा गांव से पहले उतारे जाने की पूरी बात बताई। युवकों ने पूछा कि उसने अपने परिवार को फोन क्यों नहीं किया। युवती ने जवाब दिया कि उसका मोबाइल फोन बंद हो गया है।
इसके बाद दोनों बाइक सवारों ने उसे घर तक छोड़ने की पेशकश की। हालांकि, अनजान लोगों को देखकर युवती पहले झिझकने लगी और उनके साथ जाने से इनकार करने लगी।
सोशल मीडिया पर इस घटना को मदद और इंसानियत से जोड़कर साझा किया जा रहा है। हालांकि, पोस्ट में बताई गई घटना की स्वतंत्र पुष्टि और आगे की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।