Viral Video: खेत के रास्ते झाड़ियों में सुनाई दी अजीब आवाजें, मौके पर पहुंची पुलिस तो सामने आया प्रेमी जोड़े का मामला
सोशल मीडिया पर एक अनोखा मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति सुबह अपने खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे एक अनजान बाइक खड़ी दिखाई दी। बाइक पर काले रंग की पॉलीथिन में नमकीन बिस्कुट का पैकेट लटका हुआ था, जबकि आसपास कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा था।
बाइक को लावारिस हालत में देखकर व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने का इंतजार करते समय उसे पास की झाड़ियों से कुछ आवाजें सुनाई दीं। जब उसने वहां जाकर देखा तो एक युवक और युवती साथ मौजूद थे।
आज सुबह जब मैं अपने खेतों पर जा रहा था, तो रास्ते में एक अंजान बाइक खड़ी हुई दिखाई देती है...
— Amit Tomar (@AmitNationlist) November 4, 2026
उस बाइक पर एक काले रंग की पॉलीथिन में नमकीन बिस्कुट टंगे हुए थे, उसके आसपास मुझे कोई भी व्यक्ती नहीं मिला...
इसलिए मैंने तुरंत अपना फोन निकाला और पुलिस को फोन करके लावारिश बाइक की… pic.twitter.com/uP0JuC6to0
कुछ देर बाद दो पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते हैं। युवती अपने गांव जाने वाली थी और वह उसे छोड़ने आया था। रास्ते में सुनसान जगह देखकर दोनों वहां रुक गए थे।
बताया जाता है कि पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद उन्हें चेतावनी देकर जाने दिया। हालांकि, इस घटना से जुड़ी जानकारी और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।