☰
×

Viral Video: युवक के अजीब व्यवहार से मचा हड़कंप, मौलवी के पास ले जाते ही शुरू हुआ हंगामा; जानें वायरल दावे की पूरी कहानी

 

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला दावा तेजी से चर्चा में है। पोस्ट के मुताबिक, राजीव नाम का एक युवक पिछले कुछ समय से असामान्य व्यवहार कर रहा था। इसके बाद परिवार और कॉलोनी के कुछ लोग उसे इलाज के लिए एक मौलवी साहब के पास ले गए। वहां पहुंचने के बाद जो कुछ हुआ, उसे देखकर मौजूद लोग घबरा गए।

मौलवी के पास पहुंचते ही बिगड़ा मामला?

अगर आप भूत प्रेत में विश्वास नहीं करते हो, तो इस सच्ची घटना को देखकर आप हैरान रह जाएंगे...

दरअसल हमारी कॉलोनी का एक लड़का राजीव पिछले काफी दिनों से अजीब सी हरकत कर रहा था, इसलिए कल रात उसे एक मौलवी साहब के पास लेकर गए...

अब जैसे ही मौलवी साहब ने उसका इलाज शुरू किया, तो राजीव के… pic.twitter.com/TUQcEmOpwa

— Amit Tomar (@AmitNationlist) October 31, 2026


वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि जैसे ही मौलवी ने राजीव का इलाज शुरू किया, युवक का व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया। पोस्ट में इसे एक लड़की की आत्मा का असर बताया गया है। दावा है कि युवक ने मौलवी को उठाकर पटकना शुरू कर दिया और वहां मौजूद 25 से 30 लोग भी उसे काबू नहीं कर पाए।

युवक ने दी जान से मारने की धमकी?

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के अनुसार, युवक लगातार कह रहा था कि वह उसके शरीर में हमेशा रहेगी और उसे बाहर निकालने की कोशिश करने वालों को जान से मार दिया जाएगा। इस कथित घटना के बाद वहां मौजूद लोग डर गए।

क्या है वायरल दावे की सच्चाई?

यह पूरी कहानी सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों पर आधारित है। घटना की जगह, तारीख और इसमें शामिल लोगों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह किसी आत्मा या भूत के शरीर में प्रवेश करने का भी कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।

अगर कोई व्यक्ति अचानक असामान्य या हिंसक व्यवहार करने लगे, तो उसे सुरक्षित रखते हुए चिकित्सकीय सहायता दिलाना जरूरी है। ऐसे मामलों में केवल झाड़-फूंक पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना चाहिए।