Viral Video: रात में महिलाओं को ब्रा पहनकर सोना चाहिए या नहीं? शुभंकर मिश्रा के सवाल पर डॉक्टर ने बताई पूरी बात
पत्रकार और यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में वह डॉक्टर तरंग कृष्णा से महिलाओं के रात में ब्रा पहनकर सोने को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि क्या रात में ब्रा पहनने से महिलाओं को कोई नुकसान हो सकता है? क्या इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है?
इस सवाल पर डॉक्टर तरंग कृष्णा ने अपनी राय रखी। उन्होंने रात में ब्रा पहनने और खासतौर पर वायर वाली ब्रा के इस्तेमाल को लेकर चर्चा की। डॉक्टर के मुताबिक, अगर किसी महिला को ब्रा पहनकर सोने में असहजता होती है तो रात में इसे उतारकर सोना बेहतर हो सकता है। वायर वाली या ज्यादा टाइट ब्रा से दबाव और परेशानी महसूस हो सकती है।
क्या रात में ब्रा पहनने से होता है कैंसर?
अब पता चला 33 साल की उम्र में भी शुभांकर मिश्रा शादी क्यों नही कर रहे हैं
— Preeti (@Preeti__agm) November 18, 2026
उन्हें तो लड़कियां की Bra से भी डर लगने लगा है
Shubhankar Mishra डॉ तरंग कृष्णा से पूछ रहा है - रात को Bra नही पहना चाहिए महिलाओं में
सच है कि It Causes Cancer ? होता है
Dr. Tarang krishna अच्छी तरह… pic.twitter.com/kru0oXDmqb
ब्रा पहनने और ब्रेस्ट कैंसर के बीच संबंध को लेकर लंबे समय से कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। हालांकि, वैज्ञानिक शोध में ऐसा कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं मिला है कि रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर होता है। इसी तरह, वायर वाली ब्रा को कैंसर का कारण बताने का भी कोई ठोस वैज्ञानिक आधार नहीं है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रा पहनना या न पहनना व्यक्तिगत आराम और पसंद का विषय है। अगर टाइट या वायर वाली ब्रा से दर्द, निशान या असहजता होती है तो सही साइज और आरामदायक विकल्प चुनना चाहिए।
सोशल मीडिया पर चर्चा में आया सवाल
शुभंकर मिश्रा और डॉक्टर तरंग कृष्णा की इस बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग शुभंकर के सवाल को लेकर चुटकी ले रहे हैं, तो कुछ इसे महिलाओं की सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी बता रहे हैं। वीडियो के जरिए रात में ब्रा पहनने को लेकर प्रचलित गलतफहमियों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।