Viral Video: रश्मिका मंदाना के रॉयल ब्लू लहंगे ने जीता फैंस का दिल, दिवाली इवेंट में दिखा शानदार अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपने खूबसूरत अंदाज को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई के प्रतिष्ठित द सेंट रेजिस होटल में स्वारोवस्की के भव्य दिवाली समारोह में उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींचा।
"रश्मिका मांधाना" ने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया
— पहाड़ी गर्ल 🏔️🏔️ (@Pahadi_Anjana) October 14, 2026
बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने मुंबई के प्रतिष्ठित द सेंट रेजिस होटल में आयोजित Swarovski के भव्य दिवाली सेलिब्रेशन इवेंट में अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींच लिया।
रॉयल ब्लू रंग के खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न लहंगे में… pic.twitter.com/XMXazhIpDi
इस खास मौके पर रश्मिका रॉयल ब्लू रंग के खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न लहंगे में नजर आईं। उनके आउटफिट पर की गई क्रिस्टल और सीक्विन की बारीक कारीगरी ने लुक में खास चमक जोड़ दी। वहीं, मैचिंग ड्रेप्ड दुपट्टे ने उनके पूरे अंदाज को शाही टच दिया।
रश्मिका के इस आकर्षक लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस उनके स्टाइल और खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।