Viral Video: सारा अली खान और अमृता सिंह से बदला लेना चाहते हैं ओरी! पुरानी दोस्ती में आई दरार, बयान से मची हलचल
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले ओरी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह को लेकर दिया गया उनका कथित बयान है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक, ओरी ने दोनों से बदला लेने की बात कही है।
एक समय ऐसा था जब ओरी और सारा अली खान के बीच काफी गहरी दोस्ती हुआ करती थी। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता था। लेकिन अब उनके रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आ रही हैं।
Orry ने अब Sara Ali Khan और उनकी मां Amrita Singh से बदला लेने की बात कहकर बॉलीवुड में नया बवाल खड़ा कर दिया है! Orry ने कहा बदला लेने का योजना बना रहे हैं।
— Rahul Kumar (@MukAn_X) November 4, 2026
कभी Saif Ali Khan की बेटी Sara के साथ Orry की गहरी दोस्ती हुआ करती थी
लेकिन अब कहानी यहां तक पहुंच गई है कि पुराने… pic.twitter.com/7fkhdl7iWE
वायरल दावे के अनुसार, ओरी ने संकेत दिया है कि वह सारा और अमृता सिंह से अपना हिसाब चुकता करना चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद बॉलीवुड में पुरानी दोस्ती और रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, ओरी ने किस वजह से बदला लेने की बात कही और इसके पीछे पूरा मामला क्या है, इसकी पुष्टि के लिए उनका पूरा बयान सामने आना जरूरी है।