Viral Video: 'मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जा रहा है', पार्वती के किरदार पर सोनारिका भदौरिया का दो टूक जवाब
टीवी सीरियल 'देवों के देव...महादेव' में मां पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने साल 2016 में बिकिनी तस्वीरें पोस्ट करने के बाद हुई ट्रोलिंग पर खुलकर बात की।
सोनारिका ने बताया कि बिकिनी में तस्वीरें शेयर करने के बाद कुछ लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाए थे। कई यूजर्स ने उन्हें यह कहते हुए निशाना बनाया कि पर्दे पर मां पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को इस तरह की तस्वीरें पोस्ट नहीं करनी चाहिए।
ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
इसलिए कहता हूं, जो जिस लायक है, जो जैसा है उसको वैसे ही रोल देने चाहिए
— VINIT( यदुवंश ) (@VinitYaduvnsh) November 5, 2026
ये हैं सोनारिका भदौरिया ये देवों के देव महादेव टीवी सीरियल में पार्वती का किरदार निभाया है
इसने ये तस्वीर डाली थी तो कुछ लोगो ने इनको ऐसी फोटो न डालने के लिए कहा, फिर क्या ये गुस्सा हो गई।
इनका कहना हैं कि… pic.twitter.com/mx68NBn8Bl
पॉडकास्ट में सोनारिका ने साफ कहा कि वह अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए किसी को जवाबदेह नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जा रहा है।'
एक्ट्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि किसी कलाकार के पर्दे पर निभाए गए किरदार का उसकी निजी जिंदगी और कपड़ों से क्या संबंध है। उनके मुताबिक, अगर कोई समुद्र या पानी में जा रहा है तो वह अपनी सुविधा के हिसाब से कपड़े चुनेगा।
किरदार और निजी जिंदगी को अलग रखने की अपील
सोनारिका का मानना है कि दर्शकों ने उन्हें पार्वती के किरदार में खूब प्यार दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लोग उनकी निजी जिंदगी के फैसले भी तय करें। उनका यह बयान एक बार फिर इस बहस को सामने लाया है कि कलाकारों को उनके निभाए किरदारों के आधार पर निजी जीवन में कितना आंका जाना चाहिए।