Viral Video: भूटान में 1 किलोमीटर लंबे जाम में भी नहीं सुनाई दिया हॉर्न, ट्रैवल क्रिएटर ने भारतीयों को दी सीख
ट्रैफिक जाम में फंसते ही अक्सर लोग जल्दबाजी करने लगते हैं। कोई ओवरटेक करने की कोशिश करता है, तो कोई बार-बार हॉर्न बजाकर सड़क पर शोर बढ़ा देता है। लेकिन भूटान से सामने आए एक वीडियो में ट्रैफिक के बीच धैर्य और अनुशासन की अलग तस्वीर देखने को मिली है।
ट्रैवल क्रिएटर एनी शर्मा इन दिनों भूटान में हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर चलते समय उन्हें करीब एक किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम दिखाई दिया। हैरानी की बात यह थी कि जाम में फंसे वाहन चालक न तो आगे निकलने के लिए एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे और न ही बेवजह हॉर्न बजा रहे थे। सभी वाहन अपनी बारी का इंतजार करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे।
यह एनी शर्मा है, एक ट्रैवल क्रिएटर है, जो अपने देश के सभी राज्य और करीब 7 देश घुमी हुई है l
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) October 21, 2026
आजकल ये भूटान में है, जहाँ सड़क पर चलते हुए इन्हें एक किलोमीटर का जाम दिखाई दिया,
उस जाम के बारे में बताते हुए कह रही है, किसी ने भी जाम से निकलने के लिए ओवरटेक नहीं किया,
किसी ने भी… pic.twitter.com/yobiP3Ors6
एनी शर्मा ने इस अनुभव का जिक्र करते हुए भारतीय वाहन चालकों से भी ट्रैफिक जाम के दौरान धैर्य रखने की अपील की। उनका कहना है कि अगर लोग जल्दबाजी में ओवरटेक करने और लगातार हॉर्न बजाने से बचें, तो सड़क पर अव्यवस्था और अनावश्यक शोर को कम किया जा सकता है।
यह वीडियो यातायात अनुशासन को लेकर एक अहम संदेश देता है। ट्रैफिक जाम में नियमों का पालन करना और दूसरे वाहन चालकों को रास्ता देना सभी के लिए मददगार साबित हो सकता है।