☰
×

Viral Video: हिंदू पति और मुस्लिम पत्नी ने नए घर में कराया हवन और कुरान पाठ, गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल

 

दिल्ली की मशहूर यूट्यूबर और ब्यूटी ब्लॉगर हानिया मंज़र ने अपने पति देवांश के साथ नया घर खरीदा है। उनके गृह प्रवेश समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी वजह घर में अपनाई गई धार्मिक परंपराएं हैं।

तस्वीरों के मुताबिक, नए घर में एक तरफ हिंदू रीति-रिवाज से हवन किया गया, तो दूसरी तरफ कुरान की तिलावत और दुआ भी की गई। हिंदू पति और मुस्लिम पत्नी ने अपने नए घर की शुरुआत दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ की।

हिंदू पति के साथ मुस्लिम पत्नी ने नए घर में ऐसा गृह प्रवेश किया कि सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई! 😍🔥

दिल्ली की मशहूर Youtuber और ब्यूटी ब्लॉगर हानिया मंज़र ने पति देवांश के साथ नया घर खरीदा है।

लेकिन गृह प्रवेश की तस्वीरों में जो नजारा दिखा, उसने सबका ध्यान खींच लिया।

घर में… pic.twitter.com/ml9JPfjtXx

— Sanjay Gupta 🇮🇳 (@sanjukgupta1987) November 4, 2026


इस अनोखे गृह प्रवेश समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हानिया और देवांश की प्रेम कहानी भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी हुई है। दोनों की यह पहल आपसी सम्मान और धार्मिक सद्भाव की चर्चा को फिर से सामने ले आई है।