Viral Video: गरबा खेलने निकली सहेली पहुंच गई पूल पार्टी, दोस्त ने मां को बता दी पूरी सच्चाई; अब बेलन लेकर इंतजार कर रही हैं मम्मी!
Oct 19, 2026, 19:20 IST
गरबा खेलने के बहाने घर से निकली एक लड़की अपनी सहेलियों के साथ पूल पार्टी में पहुंच गई। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी दोस्त ही घर जाकर उसकी सारी पोल खोल देगी! अब लड़की की मां बेलन और चिमटा लेकर उसके लौटने का इंतजार कर रही हैं।
मेरी दोस्त घर से तो निकली, गरबा में जाने के लिए और पहुंच गई पूल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने।
— Reena Sharma ( शर्मा जी की छोटी बेटी ) (@ReenaHindu) October 18, 2026
मैने भी उसकी मम्मी को सब बता दिया, उसकी मम्मी बेलन और चिमटे लिए उसका इंतजार कर रही है।
अब आप बताइए मित्रों!
क्या मैने उसकी मम्मी को सच बता कर सही किया...!?
👇 pic.twitter.com/J0EyZF5Idd
इस मजेदार घटना को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है कि क्या दोस्त ने सच बताकर सही किया या फिर अपनी सहेली के साथ धोखा कर दिया? कुछ लोग इसे सच्ची दोस्ती बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि दोस्त को पहले अपनी सहेली से बात करनी चाहिए थी।