Viral Video: सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, पोस्ट में किया गया ये दावा
सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और अभिनेता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल को लेकर एक पोस्ट चर्चा में है। एक्स पर शेयर की गई इस पोस्ट में दोनों की शादी को लेकर दावा किया गया है।
पोस्ट में कहा गया है कि राजवीर देओल अभी अविवाहित हैं। वहीं, सारा तेंदुलकर भी अब तक शादी नहीं हुई है। पोस्ट के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर अपने बेटे की शादी कर चुके हैं और अब उनकी प्राथमिकता बेटी सारा की शादी कराना है।
राजवीर देओल सनी देओल के छोटे बेटे है और अभी अविवाहित है उधर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी अविवाहित है।
— Er. Kripa Shankar (@ErKripaShankary) November 3, 2026
सचिन तेंदुलकर बेटे की शादी कर चुके है और अब सारा तेंदुलकर की शादी करना उनकी पहली प्राथमिकता है।ऐसी खबरें आ रही कि सारा तेंदुलकर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल के… pic.twitter.com/0q18Cb2Og0
इस पोस्ट के सामने आने के बाद सारा और राजवीर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, पोस्ट में दोनों परिवारों की ओर से किसी रिश्ते या शादी की बातचीत की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इसे फिलहाल सोशल मीडिया पर किया गया दावा ही माना जाना चाहिए।