Viral Video: दोस्त की मना करने के बावजूद गहरे समुद्र में उतरी लड़की, अचानक तेज बहाव में फंसी; बाल-बाल बची जान
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो चर्चा में है, जिसमें समुद्र में गोता लगाने गई एक लड़की की जान पर बन आती है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, लड़की अपनी दोस्त के साथ समुद्र में डाइविंग करने पहुंची थी। दोस्त ने उसे गहरे पानी में जाने से मना किया, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।
गहरे पानी में जाना पड़ा भारी
बहुत मुश्किल से बाहर आई है।
— Tanisha (@jtanu98) November 16, 2026
दोस्त के मना करने के बाद भी गहरे समंदर में गोते लगाने चली गई।
कह रही थी गहराई में अच्छा लग रहा है।
फिर अचानक पानी के बहाव में जाने लगी।
किसी तरह दोस्त बचा के लाया। pic.twitter.com/CW1rYzBxsd
बताया जा रहा है कि लड़की जब समुद्र के अंदर पहुंची तो उसे वहां काफी अच्छा महसूस हुआ। वह पानी के भीतर कुछ समय बिताना चाहती थी। लेकिन अचानक समुद्र की तेज धारा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वह पानी के बहाव में फंस गई और उसके लिए वापस लौटना मुश्किल हो गया।
दोस्त ने बचाई जान
स्थिति बिगड़ते देख उसकी दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दोस्त उसे सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रही। इस तरह लड़की की जान बाल-बाल बच गई।
समुद्र में डाइविंग के दौरान बरतें सावधानी
यह घटना समुद्र में डाइविंग के दौरान सावधानी बरतने की अहमियत बताती है। गहरे पानी में उतरने से पहले मौसम, समुद्री धाराओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी होना जरूरी है। प्रशिक्षित गाइड के बिना डाइविंग करना जोखिम भरा हो सकता है।
फिलहाल, वायरल वीडियो में घटना की जगह और तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।