Viral Video: ‘King’ के गाने में फिर भगवा रंग की ड्रेस में दिखीं दीपिका पादुकोण, ‘पठान’ की याद दिलाने लगा पुराना विवाद
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है। गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग के कपड़ों में डांस करती नजर आ रही हैं।
इस सीन की तुलना साल 2022 में आई फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ से की जा रही है। उस समय दीपिका की भगवा रंग की ड्रेस को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म के बहिष्कार की मांग भी उठी थी, लेकिन विवाद के बीच फिल्म को जबरदस्त चर्चा मिली और उसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
अपनी फिल्म का प्रमोशन कैसे करना है, ये कोई शाहरुख खान यानी किंग खान से सीखे..🔥
— मिच्च मसाला (@micchamasala) November 2, 2026
2022 में फिल्म Pathaan के गाने Besharam Rang में दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस को लेकर खूब विवाद हुआ था। जमकर विरोध हुआ, बायकॉट की मांग उठी,
लेकिन फिल्म को जबरदस्त पब्लिसिटी मिली और इसने 1000 करोड़… pic.twitter.com/VW1hHI0gfS
अब ‘किंग’ के गाने में दीपिका का इसी रंग के कपड़ों में नजर आना लोगों को पुराने विवाद की याद दिला रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे फिल्म के प्रमोशन से जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि गाने को लेकर शुरू हुई यह चर्चा फिल्म की लोकप्रियता और प्रमोशन पर कितना असर डालती है।