Viral Video: Cancer से जूझ रहे बच्चे ने कहा- Batman से मिलना है, डॉक्टर ने अगले दिन जो किया उसने जीत लिया दिल
सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाली कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है। इसमें कैंसर से जूझ रहे एक छोटे बच्चे की मासूम इच्छा और डॉक्टर की संवेदनशील पहल दिखाई गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने बच्चे से उसके सबसे बड़े सपने के बारे में पूछा तो उसने बेहद मासूमियत से कहा कि वह Batman से मिलना चाहता है।
बच्चे की इस छोटी सी इच्छा को डॉक्टर ने महज एक बालसुलभ बात मानकर नजरअंदाज नहीं किया। अगले ही दिन डॉक्टर Batman की पोशाक पहनकर बच्चे से मिलने उसके पास पहुंच गए।
Batman को सामने देखकर खिल उठा बच्चे का चेहरा
डॉक्टर ने पूछा—“बेटा, तुम्हारा सबसे बड़ा सपना क्या है?”
— 😊 NiTu 😊 (@NituTiw81600052) September 24, 2026
कैंसर से जूझ रहे एक छोटे से बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया..
“मैं बैटमैन से मिलना चाहता हूँ।”
डॉक्टर ने उसकी बात को सिर्फ एक बच्चे की इच्छा समझकर नजरअंदाज नहीं किया
अगले ही दिन डॉक्टर बैटमैन की पोशाक पहनकर उस नन्हे मरीज… pic.twitter.com/I5o97Qd4Sv
Batman के रूप में डॉक्टर को अपने सामने देखकर बच्चे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसकी मुस्कान और चेहरे की खुशी ने वहां मौजूद लोगों का भी दिल छू लिया।
यह कहानी बताती है कि मुश्किल दौर से गुजर रहे किसी व्यक्ति के लिए छोटी सी कोशिश भी बेहद खास हो सकती है। खासकर बच्चों के लिए प्यार, अपनापन और खुशी के कुछ पल उनके हौसले को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर यह कहानी लोगों को यही संदेश दे रही है कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हमेशा बड़ी चीज की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी एक छोटी सी कोशिश भी किसी के लिए यादगार बन सकती है।