Viral Video: बैकलेस ड्रेस पहनकर फ्लाइट में पहुंची ब्राजील की फिटनेस इन्फ्लुएंसर, यात्री की शिकायत पर एयर होस्टेस ने टोका
ब्राजील की 26 वर्षीय फिटनेस इन्फ्लुएंसर कैरोल रोसालिन इन दिनों अपनी हवाई यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वह ब्राजील के मशहूर पर्यटन स्थल फर्नांडो डी नोरोन्हा जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की बैकलेस समर ड्रेस पहनी हुई थी।
कैरोल के मुताबिक, फ्लाइट में बैठने के कुछ देर बाद एक एयर होस्टेस उनके पास आई और जैकेट या कोई दूसरा कपड़ा पहनकर शरीर ढकने के लिए कहा। उन्हें बताया गया कि उनकी ड्रेस की वजह से एक अन्य यात्री असहज महसूस कर रहा है।
एयरलाइन की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि विमान में बच्चे और परिवार भी सफर कर रहे हैं, इसलिए यात्रियों को निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए।
ब्राजील की 26 वर्षीय फिटनेस इन्फ्लुएंसर कारोल रोसालिन Karol Rosalin इन दिनों अपने एक हवाई सफर को लेकर चर्चा में हैं।
— M.P Singh (@mp_singh95) November 4, 2026
वह ब्राजील के मशहूर पर्यटन स्थल फर्नांडो डी नोरोन्हा जा रही थीं
इस दौरान उन्होंने पीले रंग की बैकलेस समर ड्रेस पहनी हुई थी।
कारोल के मुताबिक, विमान में बैठने के… pic.twitter.com/Meh01REgv6

कैरोल ने बताया कि वह समुद्र तट वाले पर्यटन स्थल पर घूमने जा रही थीं और उन्हें अंदाजा नहीं था कि फ्लाइट में उनके कपड़ों को लेकर ऐसी स्थिति पैदा हो जाएगी। इस घटना से उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई।
आखिरकार उन्होंने अपने बैग से दूसरा कपड़ा निकाला और बदल लिया, ताकि विमान में किसी तरह का विवाद न हो।
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे यात्रियों की व्यक्तिगत पसंद से जोड़ रहे हैं, जबकि दूसरे लोग सार्वजनिक जगहों पर सभी की सुविधा और एयरलाइन के नियमों का सम्मान करने की बात कह रहे हैं।