☰
×

Viral Video: 'बाहुबली' की शिवगामी देवी का चौंकाने वाला खुलासा, राम्या कृष्णन ने बताया क्यों बोतल में करना पड़ता था पेशाब

 

फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी देवी का दमदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री राम्या कृष्णन इन दिनों अपने एक पुराने अनुभव को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में 'रॉ टॉक्स विद वीके' पॉडकास्ट में अपने शुरुआती फिल्मी करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि उस दौर में फिल्मों की शूटिंग के दौरान महिलाओं के लिए शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होती थीं।

शूटिंग सेट पर नहीं होती थीं टॉयलेट की सुविधाएं

Ramya Krishnan ने बताया वह Bisleri बोतल में करती थी पेशाब

Baahubali की शिवगामी देवी यानी यानी अभिनेत्री Ramya Krishnan Raw Talks with VK पॉडकास्ट में यह खुलासा किया है

उन्होंने बताया की उनके शुरुवाती फ़िल्मी
करियर में शूटिंग सेट पर वॉशरूम की सुविधा नहीं थी ।

उस समय… pic.twitter.com/jVmZbZsxDM

— Ashwini (@GhortaleAshwini) November 23, 2026


राम्या कृष्णन ने बातचीत के दौरान बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था, तब शूटिंग सेट पर आज जैसी सुविधाएं नहीं हुआ करती थीं। उस समय कलाकारों के पास वैनिटी वैन भी नहीं होती थीं, जिनमें आराम करने और तैयार होने के साथ-साथ निजी सुविधाएं मिल सकें।

अभिनेत्री के मुताबिक, कई बार शूटिंग के दौरान शौचालय उपलब्ध नहीं होने की वजह से कलाकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

एंबेसडर कार में बैठकर करना पड़ता था इंतजाम

राम्या कृष्णन ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि जब सेट पर टॉयलेट की सुविधा नहीं होती थी, तब उन्हें एंबेसडर कार में बैठकर बोतल का इस्तेमाल करना पड़ता था। उनके इस खुलासे ने पुराने समय में फिल्म सेट पर कलाकारों को मिलने वाली सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान खींचा है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया अभिनेत्री का बयान

राम्या कृष्णन का यह अनुभव सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। लोग उनके शुरुआती करियर के संघर्ष और उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री के कामकाज के तरीकों को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'बाहुबली' में शिवगामी देवी के किरदार से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली राम्या कृष्णन का यह किस्सा बताता है कि आज के मुकाबले पहले फिल्म सेट पर कलाकारों को कितनी अलग परिस्थितियों में काम करना पड़ता था।