Viral Video: सिर्फ 12 मिनट में शो छोड़कर चली गईं अंजलि अरोड़ा, बोलीं- ‘आपको कलाकार की इज्जत करना नहीं आता’
सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा से जुड़ा एक मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे के मुताबिक, अंजलि का शो शुरुआत में काफी अच्छा चल रहा था और वह भी बेहद खुश नजर आ रही थीं। लेकिन जैसे ही ‘कच्चा बादाम’ गाना बजना शुरू हुआ, माहौल बदल गया।
बताया जा रहा है कि अंजलि महज 12 मिनट में ही स्टेज छोड़कर चली गईं। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा, “आपको कलाकार की इज्जत करना नहीं आता।” इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर गाना बजने पर अंजलि नाराज क्यों हुईं।
कच्चा बादाम बजते ही भड़की थी, अंजली अरोरा!
— Reena Sharma ( शर्मा जी की छोटी बेटी ) (@ReenaHindu) October 17, 2026
12 मिनट में ही छोड़ दिया स्टेज
बोली, " आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती।"
शो काफी अच्छा जा रहा था, बेहद खुश थी अंजली, कच्चा बादाम बजते ही गुस्सा हो गई, लगता है...१/२ pic.twitter.com/B4xFoKnLsY
हालांकि, वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए संबंधित कार्यक्रम का पूरा संदर्भ सामने आना जरूरी है।