Viral Video: कपड़ों की दुकान में QR कोड से पेमेंट के नाम पर कथित चालाकी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच दुकानदारों को भी लेन-देन के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा ही एक मामला गोरखपुर में सावित्री हॉस्पिटल के पास स्थित कपड़ों की दुकान का बताया जा रहा है। यहां दो लड़कियों द्वारा खरीदारी के बाद QR कोड से भुगतान करने के नाम पर कथित तौर पर धोखा देने की घटना सामने आई है। इसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
QR कोड का फोटो लिया, लेकिन पेमेंट नहीं किया!
यह कपड़े की दुकान का मामला है, जो सावित्री हॉस्पिटल, गोरखपुर के पास है l
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) October 20, 2026
दो लड़कियाँ कपड़े की शॉप में आती है फिर कुछ कपड़े चेक करती है,
उसके बाद, वो पेमेंट करने के लिए QR कोड माँगती है, जिसका अपने फ़ोन में फोटो तो ले लेती है पर पेमेंट नहीं करती है,
जब दुकान का स्टाफ़ पेमेंट… pic.twitter.com/jb2niuzOxQ
बताई जा रही घटना के अनुसार, दो लड़कियां कपड़ों की दुकान पर पहुंचीं और कुछ कपड़े देखने के बाद भुगतान करने के लिए QR कोड मांगा। आरोप है कि उन्होंने QR कोड का अपने मोबाइल से फोटो तो ले लिया, लेकिन पेमेंट नहीं किया।
जब दुकान के स्टाफ ने उनसे भुगतान का स्क्रीनशॉट मांगा, तो कथित तौर पर उन्होंने किसी दूसरे भुगतान का फोटो दिखा दिया। इसके बाद वे स्टाफ को देर होने का बहाना बनाकर बातचीत में उलझाए रखती रहीं।
दुकान की ऑनर ने वायरल किया CCTV वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम के कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। दुकान की ऑनर प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद मामला चर्चा में आया है। हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों और वीडियो की पूरी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
डिजिटल पेमेंट करते समय रखें सावधानी
यह मामला दुकानदारों के लिए एक जरूरी सबक है। QR कोड स्कैन करना या उसका फोटो लेना भुगतान होने का प्रमाण नहीं है। दुकानदारों को ग्राहक के दिखाए स्क्रीनशॉट पर भरोसा करने के बजाय अपने बैंक खाते, पेमेंट ऐप या प्राप्त हुए आधिकारिक ट्रांजैक्शन मैसेज में भुगतान की पुष्टि करनी चाहिए।
डिजिटल लेन-देन ने खरीदारी को आसान बनाया है, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए भुगतान की पुष्टि किए बिना सामान सौंपने से बचना जरूरी है।