Viral Video: कॉलेज में टॉक्सिक रिश्ते में थीं एक्ट्रेस कनिका मान, कपड़ों को लेकर बॉयफ्रेंड ने हॉस्टल में किया था बेइज्जत
टीवी के चर्चित शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कनिका मान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह एक ऐसे रिश्ते में थीं, जो उनके लिए काफी तकलीफदेह साबित हुआ।
कनिका के मुताबिक, इस रिश्ते की शुरुआत फेसबुक के जरिए हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे उनके पार्टनर का व्यवहार बदलने लगा। एक बार कपड़ों को लेकर उसने हॉस्टल में सभी के सामने कनिका को अपमानित किया था।
Guddan Tumse Na Ho Paayega जैसा मशहूर शो करने वाली एक्ट्रेस Kanika Mann
— Goldy Yadav (@GoldyYad17) November 4, 2026
अपने कॉलेज के दिनों में एक toxic लड़के के साथ Relationship में आ गई थी।
Facebook से शुरू हुए इस प्यार का अंत पुलिस की सहायता से कराना पड़ा।
Kanika ने बताया कि एक बार वो लड़का उनके कपड़ों की वजह से हॉस्टल… pic.twitter.com/q2r4sAJHXT
null
एक्ट्रेस ने बताया कि यह रिश्ता इतना खराब हो गया था कि आखिरकार उन्हें इससे बाहर निकलने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। कनिका के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर रिश्तों में नियंत्रण, अपमान और मानसिक प्रताड़ना को लेकर चर्चा हो रही है।