Viral Video: दुकान में Ria Dhawan के ऊपर गिरी बेडशीट्स की पूरी ढेरी, फिर भी चेहरे पर बनी रही मुस्कान; लोग कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया पर इन दिनों रिया धवन (Ria Dhawan) का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में वह एक दुकान के अंदर कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। इसी दौरान पीछे ऊंचाई तक रखी बेडशीट्स को उतारने की कोशिश कर रहे दो लड़कों से ऐसी चूक हो जाती है कि बेडशीट्स की पूरी ढेरी उनके ऊपर गिर पड़ती है।
अचानक हुए इस हादसे के बाद भी रिया ने अपना आपा नहीं खोया। उन्होंने न तो किसी पर नाराजगी जताई और न ही गुस्सा दिखाया। इसके बजाय वह मुस्कुराती रहीं और पूरे घटनाक्रम को सहजता से लेती नजर आईं।
बेडशीट्स गिरने के बाद भी नहीं बदला अंदाज
राजस्थान के बड़े बिजनेसमैन की बेटी रिया धवन जी दुकान में कुर्सी पर बैठी हुई थीं। तभी उनके पीछे ऊपर तक रखी बेडशीट उतारने के लिए दो लड़के लगे। इसी दौरान बेडशीट का पूरा ढेर नीचे आकर रिया धवन जी के ऊपर गिर पड़ा।
— Dr.Tabassum Parveen (@Tabassum__2) November 12, 2026
इतना सब कुछ होने के बाद भी रिया धवन जी ने न तो किसी पर गुस्सा किया और न… pic.twitter.com/MF23iXpuaz
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में रिया कुर्सी पर बैठी हुई हैं। तभी पीछे रखी बेडशीट्स को नीचे उतारते समय उनका संतुलन बिगड़ जाता है और पूरी ढेरी रिया के ऊपर आ गिरती है। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।
हालांकि, रिया की प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने इस गलती पर नाराज होने के बजाय मुस्कुराकर स्थिति को संभाला।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स रिया के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी व्यक्ति की असली खूबसूरती सिर्फ उसके चेहरे से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और स्वभाव से भी दिखाई देती है।
रिया की मुस्कान और शांत प्रतिक्रिया ने इस छोटे से घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।