Viral Post: क्लब में लड़कों से ₹1500 एंट्री फीस, लड़कियों की फ्री एंट्री पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर क्लब की एंट्री फीस से जुड़ा एक पोस्ट चर्चा में है। पोस्ट में दावा किया गया है कि एक क्लब में पुरुषों से 1,500 रुपये एंट्री फीस ली जाती है, जबकि महिलाओं को मुफ्त प्रवेश दिया जाता है। पोस्ट लिखने वाले ने इसी व्यवस्था को लेकर लैंगिक समानता पर सवाल उठाया है।
जन्मदिन पार्टी में क्लब पहुंचा था शख्स
पोस्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी के लिए क्लब गया था। वहां डांस परफॉर्मेंस चल रही थी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान उसकी नजर क्लब की अलग-अलग एंट्री फीस पर गई।
दावे के अनुसार, क्लब में आने वाले लड़कों के लिए 1,500 रुपये का प्रवेश शुल्क था, जबकि लड़कियों को बिना किसी फीस के एंट्री दी जा रही थी।
महिलाओं की फ्री एंट्री पर उठाया सवाल
कल रात मेरा एक दोस्त मुझे अपने जन्मदिन की पार्टी देने के लिए एक क्लब लेकर जाता है...
— Amit Tomar (@AmitNationlist) September 29, 2026
वहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत लड़कियां किसी भी लड़के को मदहोश कर देने वाला अश्लील डांस करके अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी...
लेकिन उस क्लब की खास बात थी कि लड़कों की एंट्री 1500 रुपए थी, लेकिन… pic.twitter.com/g0177WcEiu
पोस्ट में इस व्यवस्था को लेकर तर्क दिया गया कि जब सरकार और समाज में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार देने की बात होती है, तो मनोरंजन स्थलों पर अलग-अलग प्रवेश शुल्क क्यों रखा जाता है।
पोस्ट में क्लब की इस नीति को लेकर व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा गया कि महिलाओं को मुफ्त प्रवेश देना क्या वास्तव में समानता को दर्शाता है या फिर यह क्लब की व्यावसायिक रणनीति है।
क्लब की रणनीति भी हो सकती है वजह
कई नाइट क्लब और मनोरंजन स्थल अलग-अलग प्रवेश शुल्क निर्धारित करते हैं। महिलाओं के लिए मुफ्त या कम कीमत पर एंट्री की नीति को कई बार अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने की व्यावसायिक रणनीति के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि, वायरल पोस्ट में जिस क्लब का जिक्र किया गया है, उसका नाम, स्थान और उसकी एंट्री पॉलिसी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।