Viral Post: बाजार में लड़की को परेशान कर रहे थे दो युवक, मदद के लिए अनजान शख्स ने बढ़ाया हाथ
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सड़क पर लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया गया है। पोस्ट में एक शख्स ने दावा किया कि रात के समय बाजार में खरीदारी के दौरान उसने दो युवकों को एक लड़की पर अश्लील टिप्पणियां करते और उसे परेशान करते देखा।
पोस्ट के मुताबिक, लड़की दोनों युवकों से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वे लगातार उसे परेशान कर रहे थे। यह देखकर शख्स ने लड़की की मदद करने का फैसला किया। उसने कथित तौर पर अपनी कार की चाबियां लड़की को दीं और उसे कार में बैठने के लिए कहा, जबकि वह कुछ देर के लिए वहां से चला गया।
रात मार्किट में खरीददारी करते वक्त मुझे सड़क पर करीब 20 साल की एक लड़की के पास मंडराते 2 लड़के उस पर अश्लील कमेंट करते हुए दिखाई देते हैं...
— Amit Tomar (@AmitNationlist) October 29, 2026
वो खुद को उन लड़कों से दूर करते हुए, कभी इधर तो कभी उधर बढ़ रही थी, उन दोनों लड़कों की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थी...
ये सब देखकर मुझसे… pic.twitter.com/ftuon8D5m2
दावा है कि इसके बाद दोनों युवक वहां से हटकर एक चाय की दुकान पर बैठ गए। जब शख्स वापस लौटा और उसने लड़की से बातचीत की, तो पता चला कि वे दोनों युवक उसके कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे। लड़की ने कथित तौर पर बताया कि कोचिंग से निकलने के बाद वे रोज उसे परेशान करते थे। उसे डर था कि परिवार को बताने पर उसकी पढ़ाई छुड़वा दी जाएगी।
छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत
इस पोस्ट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर होने वाली छेड़छाड़ को लेकर सवाल उठाया गया है। ऐसी परिस्थितियों में पीड़ित की मदद करना, सुरक्षित तरीके से हस्तक्षेप करना और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना देना अहम है।
हालांकि, यह घटना सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों पर आधारित है। इसकी जगह, समय और अन्य विवरणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।