Barmer में प्रशासन की लापरवाही का VIDEO आया सामने, स्कूल के बाहर खुले Borewell
Rajasthan के Barmer में प्रशासन की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के बाहर एक-दो नहीं, बल्कि 3-4 Borewell खुले पड़े हैं, लेकिन इन पर न तो कोई सुरक्षा ढक्कन है और न ही किसी तरह की बैरिकेडिंग की गई है। स्कूल के आसपास मौजूद ये खुले Borewell कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं।
बाड़मेर, राजस्थान...
— Gen-Z of India (@GenZ_of_India_) August 29, 2026
स्कूल के बाहर खुले पड़े 3-4 बोरवेल, पहले बच्चा गिरकर हो चुका हादसे का शिकार… फिर भी प्रशासन बेखबर!
स्कूल के बाहर मौत का खुला खतरा!
एक नहीं, बल्कि 3-4 बोरवेल खुले पड़े हैं। न कोई सुरक्षा कवच, न ढक्कन और न ही किसी तरह की बैरिकेडिंग। सबसे गंभीर बात यह है कि… pic.twitter.com/HxurU5QfIM
बाड़मेर, राजस्थान...
— Gen-Z of India (@GenZ_of_India_) August 29, 2026
स्कूल के बाहर खुले पड़े 3-4 बोरवेल, पहले बच्चा गिरकर हो चुका हादसे का शिकार… फिर भी प्रशासन बेखबर!
स्कूल के बाहर मौत का खुला खतरा!
एक नहीं, बल्कि 3-4 बोरवेल खुले पड़े हैं। न कोई सुरक्षा कवच, न ढक्कन और न ही किसी तरह की बैरिकेडिंग। सबसे गंभीर बात यह है कि… pic.twitter.com/HxurU5QfIM
सबसे चिंता की बात यह है कि इसी स्कूल का एक बच्चा पहले भी Borewell में गिरकर हादसे का शिकार हो चुका है। इसके बावजूद अब तक खुले Borewell को सुरक्षित करने के लिए ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्कूल के बाहर खुले पड़े इन Borewell को देखकर साफ है कि बच्चों के लिए यहां हर समय खतरा बना हुआ है। छोटे बच्चे खेलते या आते-जाते समय अगर इन गहरे गड्ढों के पास पहुंच जाएं तो किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? जब पहले ही एक बच्चा Borewell में गिर चुका है, तो उसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था का अभाव बेहद चिंताजनक है। जरूरत है कि प्रशासन तुरंत मौके का निरीक्षण कर सभी खुले Borewell को ढकवाए और उनके आसपास मजबूत बैरिकेडिंग करवाए, ताकि भविष्य में किसी बच्चे की जान खतरे में न पड़े।
Barmer में स्कूल के बाहर खुले ये Borewell सिर्फ लापरवाही की तस्वीर नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए खुला खतरा हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है।