×

Hyderabad में अनोखा Protest! सड़क के गड्ढे में बैठ गया शख्स, देखें वीडियो 

हैदराबाद में खराब सड़क के खिलाफ विरोध जताने का एक अनोखा मामला सामने आया है। इमलीबुन-पुतलीबोवली रोड पर एक शख्स ने सड़क पर बने बड़े गड्ढे के अंदर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। शख्स का यह तरीका देखकर सड़क से गुजर रहे लोग भी हैरान रह गए।

Man Sits in Pothole to Protest Damaged Road, Removed by Police

A man staged an unusual protest by sitting inside a large pothole on the busy #Imlibun#Putlibowli road stretch in #Hyderabad, drawing attention to the poor condition of the road.

The stretch, which connects the… pic.twitter.com/hbhS3Lfmze

— BNN Channel (@Bavazir_network) August 31, 2026

बताया जा रहा है कि इमलीबुन से पुतलीबोवली तक का यह सड़क मार्ग काफी व्यस्त रहता है। यह रास्ता MGBS बस स्टेशन से कोठी और चादरघाट की ओर जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और यात्री इस सड़क से गुजरते हैं।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की ओर से लंबे समय से सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों और खराब सड़क की शिकायतें की जा रही थीं। उनका कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

इसी समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए शख्स ने सड़क के बड़े गड्ढे के अंदर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में यह विरोध लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। व्यस्त मार्ग होने की वजह से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे शख्स को गड्ढे से बाहर निकाला और सड़क पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

इस घटना ने एक बार फिर शहर की खराब सड़क व्यवस्था और गड्ढों को लेकर लोगों की नाराजगी को सामने ला दिया है। सवाल यह है कि आखिर कब तक लोगों को खराब सड़कों के खिलाफ इस तरह अनोखे तरीके से विरोध करना पड़ेगा?