दो सिर वाली कछुए की झलक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो सिर वाला कछुआ देखा जा सकता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @jayprehistoricpets नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
इस वीडियो को अमेरिकी रेप्टाइल एक्सपर्ट और जू संचालक Jay Brewer ने पोस्ट किया है। वे कैलिफोर्निया में एक जू चलाते हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।
जे ब्रीवर अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांप, मगरमच्छ और अन्य रेंगने वाले जीवों से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो और जानकारियां शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में यह दो सिर वाले कछुए का वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे दुर्लभ मामलों में कछुए के भ्रूण विकास के दौरान अनुवांशिक परिवर्तन (genetic mutation) हो सकता है, जिसके कारण दो सिर विकसित हो जाते हैं।
यह वीडियो न सिर्फ लोगों को चौंका रहा है, बल्कि प्राकृतिक जैव विविधता की अनोखी संभावनाओं को भी सामने ला रहा है।