×

मोहल्ले की चुगली कर खड़े कर लिए दो आलीशान मकान, 67 साल की महिला का अनोखा बिजनेस देख लोग हैरान
 

 

आमतौर पर मोहल्ले की गॉसिप और दूसरों के घर की बातें करना लोगों के लिए सिर्फ टाइमपास माना जाता है, लेकिन कोलंबिया की एक 67 वर्षीय महिला ने इसी आदत को कमाई का जरिया बना लिया। महिला ने पड़ोसियों के राज और मोहल्ले की खबरें बेचकर इतना पैसा कमाया कि दो-दो मकान खरीद लिए। उनका अनोखा बिजनेस मॉडल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

घर के बाहर बैठकर रखती हैं हर गतिविधि पर नजर

कोलंबिया के आर्मेनिया शहर की रहने वाली मिरियम नाम की यह महिला खुद को प्रोफेशनल ‘चिस्मोसा’ यानी गॉसिप क्वीन बताती हैं। उनका काम सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन उन्होंने इसे बाकायदा एक बिजनेस में बदल दिया है। वह अक्सर अपने घर के बाहर बैठकर आसपास होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं पर नजर रखती हैं। किसके घर में क्या चल रहा है, किसका झगड़ा हुआ या कौन किससे मिलने आया, ऐसी तमाम जानकारियां वह जुटाती हैं।

मिरियम के पास मोहल्ले की खबरों का पूरा रिकॉर्ड रहता है। बताया जाता है कि वह अपनी जानकारी को नोटबुक में लिखकर रखती हैं और कई मामलों में तस्वीरों व नोट्स के जरिए भी जानकारी संभालकर रखती हैं।

हर खबर की अलग कीमत

मिरियम मुफ्त में किसी को भी मोहल्ले की जानकारी नहीं देतीं। उनके पास आने वाले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से उनसे खबर खरीदते हैं। छोटी-मोटी गॉसिप के लिए वह कुछ हजार कोलंबियन पेसो लेती हैं, जबकि किसी बड़े राज की कीमत काफी ज्यादा हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सबसे महंगी डील करीब 7 लाख कोलंबियन पेसो (लगभग 21 हजार रुपये) की रही। यह मामला एक व्यक्ति के निजी रिश्ते से जुड़े राज का था।

लोगों की नाराजगी के बावजूद चल रहा कारोबार

जहां कुछ पड़ोसी मिरियम के इस काम को निजता में दखल मानते हैं, वहीं कई लोग अब भी मोहल्ले की खास जानकारी पाने के लिए उनके पास पहुंचते हैं। मिरियम का कहना है कि वह सिर्फ सुनी-सुनाई बातों पर निर्भर नहीं रहतीं, बल्कि जानकारी को पुख्ता करने की कोशिश करती हैं।

इस अनोखे काम से हुई कमाई ने मिरियम को आर्थिक रूप से मजबूत बना दिया। कभी दूसरों की बातें सुनना उनकी आदत थी, लेकिन उन्होंने उसी आदत को ऐसा रूप दिया कि आज वह दो घरों की मालकिन