☰
×

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह को शूटिंग पर रील बनाना पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा बचने के लिए क्रू की तरफ लगाई दौड़- देखें वीडियो

 

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों अपने लेट-नाइट शो मंगल लक्ष्मी की शूटिंग में बिज़ी हैं। पूरी रात की शूटिंग के दौरान खुद को एक्टिव और एनर्जेटिक रखने के लिए दीपिका ने एक अनोखा तरीका अपनाया है: इंस्टाग्राम रील्स बनाना। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह लाल साड़ी और नीली शॉल में मशहूर गाने "खोया खोया चाँद खुला आसमान" पर डांस करती दिख रही हैं। एक अंधेरे जंगल में शूट की गई इस रील में दीपिका के एक्सप्रेशन और मूड देखने लायक हैं। हालांकि, उनके साथ कुछ ऐसा होता है और वह अपने क्रू की तरफ भागने लगती हैं।

रात की शूटिंग के दौरान मैं खुद को ऐसे जगाए रखती हूं

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Singh (@deepikasingh150)

वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन दिया, "रात की शूटिंग के दौरान मैं खुद को ऐसे जगाए और फोकस्ड रखती हूं। क्या टाइम है!" फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, "सुपर डांस संध्या बींदणी," जबकि दूसरे ने कहा, "आपकी एनर्जी कमाल की है।" कुछ लोगों ने उन्हें लगातार रील्स बनाने के लिए ट्रोल भी किया, लेकिन दीपिका हमेशा की तरह अपने काम से सभी को पॉजिटिव फीडबैक देती हैं। एक और वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "गाने को बहुत ज्यादा सीरियलाइज कर दिया गया है।"